उत्तराखंड

कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर नगर पहुंचने लगे

उत्तराखण्ड
14 फरवरी 2026
कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर नगर पहुंचने लगे
काशीपुर। काशीपुर में महाशिवरात्रि पर अपने अराध्य देव भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था काशीपुर पहुंचना शुरू हो गया है।
रामनगर, काशीपुर के कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर पहुंचने लगे हैं। शिवभक्तों ने हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे, ठहरने व मेडिकल सुविधा के लिए पंडाल लगाए हैं।
काशीपुर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए कुंडा चौराहा, मिस्सरवाला, बैलजुड़ी तिराहा के पास, गंगेबाबा मंदिर, श्मशान घाट के पास मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर, बिजलीघर परिसर, मोटेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थानों पर पंडाल सजाए हैं।
श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम के महंत लखनदास महाराज ने बताया कि कांवड़ियों के लिए 10 फरवरी से भंडारा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक भंडारे की व्यवस्था है महाशिवरात्रि पर रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक रूद्राभिषेक होगा। वहीं नगर की कई धर्मशालाओं में इस बार भी कावंड़ियों के लिए भंडारा और ठहरने की व्यवस्था की गई।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ढेला नदी पार बैलजूड़ी चौराहा पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बृहस्पतिवार दूसरे दिन चिकित्सकों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का निशुल्क उपचार किया। दूसरे दिन 200 से अधिक कांवड़ियों समेत सेवादारों ने शिविर में उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। उन्हें निशुल्क दवा भी दी गई। कैंप में डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. अकील हुसैन, अरुण पंत, कौशलेश गुप्ता, नीता पंत, अनीता पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *