कांग्रेसी नेता शोभित गुड़िया और चेतन अरोरा द्वारा अपने पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड
7 जनवरी 2025
कांग्रेसी नेता शोभित गुड़िया और चेतन अरोरा द्वारा अपने पदों से दिया इस्तीफा
काशीपुर। कांग्रेस में इस्तीफा देने का क्रम शुरू हो चुका है। युवा कांग्रेसी नेता शोभित गुड़िया और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन अरोरा द्वारा अपने पदों से इस्तीफा दिये जाने के बाद रविन्द्र पांडे (अतुल पांडे) पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस उत्तराखण्ड एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जिला उधमसिंहनगर ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वे पार्टी की नीतियों एवं पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाखुश हैं। आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।