कलेक्ट्रेट परिसर व स्टेडियम क्षेत्र में की जा रही खेल थीम पर वॉल पेंटिंग
उत्तराखण्ड
21 जनवरी 2025
कलेक्ट्रेट परिसर व स्टेडियम क्षेत्र में की जा रही खेल थीम पर वॉल पेंटिंग
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर रुद्रपुर शहर व कलेक्ट्रेट परिसर व स्टेडियम क्षेत्र में की जा रही खेल थीम पर वॉल पेंटिंग का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण किया व स्वयं ने पेंटिंग में हाथ आजमाए। उन्होंने वॉल पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है जिसमें हमारा जनपद भी 5 खेलों की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहाँ सुंदर वॉल पेंटिंग शहर सुंदर दिखेगा वहीं खेल प्रेमी व खिलाड़ी भी खेलों के प्रति आकर्षित होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौशतुभ मिश्रा, ओसी गौरव पाण्डे सहित अनेक लोग मौजूद थे।