एलपीजी गैस बुकिंग का अंतराल 15 से बढ़ाकर 21 दिन हुआ
उत्तराखण्ड
7 मार्च 2026
एलपीजी गैस बुकिंग का अंतराल 15 से बढ़ाकर 21 दिन हुआ
दिल्ली। वैश्विक युद्ध के कारण गैस कंपनियों ने एलपीजी बुकिंग का अंतराल 15 से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया है, जिससे घरेलू बजट के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति पर भी संकट मंडरा रहा है।
वैश्विक युद्ध और तेजी से बदल रहे हालात का असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अंतिम डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 21 दिन का अंतराल अनिवार्य कर दिया है। अभी तक यह सिर्फ 15 दिन का था। इसका सीधा असर जिले के करीब 13 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।


