उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के अनिरूद्ध निझावन बने काशीपुर महानगर अध्यक्ष व सावित्री देवी महिला विंग की अध्यक्ष बनी
उत्तराखण्ड
21 मार्च 2025
उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के अनिरूद्ध निझावन बने काशीपुर महानगर अध्यक्ष व सावित्री देवी महिला विंग की अध्यक्ष बनी
काशीपुर। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर की नगर इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अनिरूद्ध निझावन को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
बता दें सुरेश शर्मा द्वारा बीमारी हवाला देते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद जिला महामंत्री द्वारा नगर कार्यालय में सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई तथा सर्वसम्मति से कमेटी का पुनः चुनाव किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष अनिरूद्ध निझावन को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान नगर इकाई ने उनका मल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। वहीं सावित्री देवी को महिला विंग की अध्यक्ष व दीपा मेहता को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विनोद सिंह जिला महामंत्री उधम सिंह नगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह अहेरिया, उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, प्रकाश पंुंज, हरदीप शर्मा, महामंत्री नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, उपमंत्री हरीश शर्मा, संगठन मंत्री किशन गुप्ता, सुरेश शर्मा, डा. रंजन शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार हरिओम अरोरा, चरन सिंह, हिमांशु मेहता, पेट्रीक चरन बाबा, मौ. दानिश, राहुल सिंह चौहान, फिरोज खान, ललिता कौर जया मिश्रा आदि मौजूद रहे।