उत्तराखंड

उत्तराखंड रजत जयंती -प्रधानमंत्री का लोगों से संवाद, बच्चों को दुलारा…पीएम मोदी को सुनने उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
9 नवम्बर 2025
उत्तराखंड रजत जयंती -प्रधानमंत्री का लोगों से संवाद, बच्चों को दुलारा…पीएम मोदी को सुनने उमड़ी भीड़
देहरादून। उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे हैं। एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे।

एफआरआई के बाहर और अंदर लोगों का अलग- अंदाज देखने को मिला। कोई झंडे लेकर पहुंचा तो कोई पीएम मोदी का कटआउट लेकर पहुंचा। पीएम मोदी ने कार्यक्रम स्थल परलगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा को दिखाया गया है। इसके बाद उन्होंने महिला उद्यमियों, विभिन्न हितधारकों से संवाद किया। रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान पीएम मोदी यहां कुछ बच्चों से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रजत जयंती समारोह मौके पर उत्तराखंड को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में ये विश्वास जगाया है कि हम किसी से कम नहीं। उत्तराखंड भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी भागीदारी करने को तैयार है। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के साथ ही जनसमूह को संबोधित भी किया। इसके साथ ही रजत जयंती समारोह में प्रदेश को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। कहा विकास की यात्रा अद्भुत रही है। यह हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है।

पीएम मोदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली भाषा में जनता के अभिवादन से की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधो, भैया भूली, आप सभी को मेरा नमस्कार।

पीएम ने गढ़वाली में कहा कि 2047 मा भारत थे विकसित देशों की लेन मा ल्याण थुणी म्यारो उत्तराखंड मेरो देवभूमि पूरी तरह से त्यार छिन। उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बना है। बिजली उत्पादन चार गुना ज्यादा हो गया है। यहां रोड कनेक्टिविटी पर बेहतर काम हो रहा है। सड़कों की लंबाई बढ़कर दोगुनी हो गई है। प्रदेश में हवाई यात्रा को बढ़ावा मिला है। पहले हवाई जहाज से छह महीने में चार हजार यात्री आते थे। अब एक दिन में चार हजार यात्री हवाई जहाज से आते हैं। प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। पहले एक मेडिकल कॉलेज था। आज यहां दस मेडिकल कॉलेज हैं। वैक्सीन कवरेज का दायरा पहले 25 फीसदी भी नहीं था। आज हर गांव वैक्सीन कवरेज के दायरे में आ गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल से जुड़े प्रोजेक्ट यहां विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। आज राज्य में दो लाख से अधिक की परियोजनाओं का काम चल रहा है। जो युवाओं को रोजगार देने में गेम चेंजर साबित होंगी।

पीएम ने कहा कि जहां चाह वहां राह। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है। यहां आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी है। यहां हर विधानसभ में योग केंद्र, होम स्टे, एक कंप्लीट पैकेज यहां बनने चाहिए। पहाड़ी भोजन को पर्यटकों की परोसना होगा। इससे वे खुश होंगे यही चीज है जो उन्हें यहां दोबारा खीचेंगी। स्थानीय मेलों और पर्वों को लाने के लिए एक जिला एक मेला जैसा अभियान चलाया जा सकता है। जिससे फूलदेई, हरेला जैसे त्योहार ग्लोबल मैप पर दिखें। पीएम ने कहा कि श्जहां चाह वहां राहश्। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है। यहां आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी है। यहां हर विधानसभा में योग केंद्र होम स्टेए एक कंप्लीट पैकेज यहां बनने चाहिए। डेमोग्राफिक चेंज, भूमि अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर भी धामी सरकार ने बेहतर काम किया है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जनता की हर संभवन मदद का प्रयास किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *