उत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी जारी
उत्तराखण्ड
29 जनवरी 2026
उत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जिससे पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है. वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई है. टिहरी जिले के धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सैलानियों और स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं. वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिससे लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, बीते दिनों से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कोहरे, बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई है. प्रदेश के हिल स्टेशनों में मौसम के तेवर बदले से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिससे लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.


