उत्तराखंड में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान
उत्तराखण्ड
10 मार्च 2025
उत्तराखंड में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने जिलध्यक्षों के नामों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा की थी. इसके बाद इनकी सूची को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था. केंद्रीय स्तर पर हरी झंडी दिखाए जाने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व क्षेत्रीय सांसदों से चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची पर मुहर लगाई –
देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धार्थ अग्रवाल।
मीता सिंह बनाई गई पछवादून जिला अध्यक्ष।
नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
परवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए।
कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल बने जिलाध्यक्ष।
उत्तरकाशी में नगेंद्र चौहान बने जिला अध्यक्ष, पहले जिला महामंत्री की संभाल रहे थे जिम्मेदारी।
पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
अल्मोड़ा में महेश नयाल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
बागेश्वर में बसंती देव बनी जिलाध्यक्ष।
टिहरी जिले के अध्यक्ष बने उदय रावत।
पौड़ी में कमल किशोर रावत बने जिला अध्यक्ष।
रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।
चमोली में बनाए गए गजपाल बर्थवाल अध्यक्ष।
रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर।
काशीपुर में मनोज पाल बने जिलाध्यक्ष।
हरिद्वार और रानीखेत को छोड़कर सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा।इसके बाद अब नामों का ऐलान हुआ है।



