उत्तराखंड

इस बार चुनाव में जनता ने चौकाया

उत्तराखण्ड
इस बार चुनाव में जनता ने चौकाया
काशीपुर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने इस बार चौंका दिया। लोकसभा चुनाव में आए जनादेश ने सारे अनुमानों को ध्वस्त कर दिया। भाजपा अपने बल पर 240 तक ही पहुंच पायी। लेकिन एनडीए ने सहयोगी दलों की मदद से 293 तक पहुंच गयी, और बहुमत हासिल कर लिया।
परन्तु इस जनादेश में कई सवाल छुपे हैं, जनता ने साफ कर दिया कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को भी जनता के बीच अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और प्रदर्शन के भरोसे रहने से भाजपा का काम नहीं चलेगा। यह केवल मोदी जी की ही मेहनत का करिश्मा है जो भाजपा इतनी सीटे लेकर आ गयी। अगर सांसदों व विधायकों ने पूरे पांच साल अपने क्षेत्रों में अच्छा काम किया होता तो भाजपा को अपने बल पर बहुमत मिल गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *