उत्तराखंड

इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर-चण्ड़ीगढ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन शीघ्र, रूट व समय तय

उत्तराखण्ड
12 अगस्त 2025
इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर-चण्ड़ीगढ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन शीघ्र, रूट व समय तय
बरेली। इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रूट भी तय हो गया। इस गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में छह-छह दिन किया जाएगा।
इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस जंक्शन और बरेली सिटी नहीं आएगी। गाड़ी का संचालन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। यह गाड़ी एक ओर से सात घंटे 30 मिनट में 503 किमी की दूरी तय करेगी।

ट्रेन इज्जतनगर से सुबह 6.30 बजे चलने के बाद 7.38 बजे लालकुआं, 8.40 बजे काशीपुर पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद 9.55 बजे मुरादाबाद, 12 बजे सहारनपुर, 1.10 बजे अंबाला और दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में तीन बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद 3.30 बजे अंबाला, 4.40 बजे सहारनपुर, 6.40 बजे मुरादाबाद, शाम 7.40 बजे काशीपुर, रात 9.04 बजे लालकुआं और 10.30 बजे इज्जतनगर आएगी।

आपको बता दे कि लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले थे। इसके बाद मई में उत्तराखंड राज्य और पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई। अब इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अगले दो माह में ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *