उत्तराखंड

आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत बैंकों ने 600 लोगों के 10 करोड़ रुपए लौटाए

उत्तराखण्ड
15 नवम्बर 2025
आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत बैंकों ने 600 लोगों के 10 करोड़ रुपए लौटाए
देहरादून। बैंकों में पैसा जमा करके कई बार लोग भूल जाते हैं. ऐसे लोगों के अकाउंट जब लंबे समय तक अपडेट नहीं होते हैं तो बैंक उन्हें डेड फंड में डाल देते हैं. RBI का ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ विषय पर जन जागरूकता शिविर के तहत शुक्रवार को देहरादून के अलग अलग बैंकों ने लोगों के 10 करोड़ रुपए लौटाए हैं.

RBI ने लौटाए 600 लोगों के 10 करोड़ रुपए: शुक्रवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित IRDT हॉल में हुए ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ विषय पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम SLBC (SBI) और जिला लीड बैंक एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के साथ भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक दिपेश राज, भारतीय रिजर्व बैंक के उप-महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के उप-महाप्रबंधक पीएस रावत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप-महाप्रबंधक मनोहर सिंह व बैंक ऑफ बडौदा के उप-महाप्रबंधक अरविंद जोशी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *