आज पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ मन्दिर के कपाट बंद होंगे
उत्तराखण्ड
20 अक्टूबर 2025
आज पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ मन्दिर के कपाट बंद होंगे
केदारनाथ। केदारनाथ मंदिर में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भकुंट भैरव की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के गर्भगृह से स्वयंभू लिंग के ठीक ऊपर स्थापित सोने का छत्र और कलश उतार दिया गया है। इससे पूर्व केदारसभा की ओर से केदार बाबा की विशेष पूजा संपन्न कराई गई।
वहीं केदारनाथ मंदिर कपाट बंद होने से पूर्व गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर को तीन क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।
बदरी-केदार में दीपावली सोमवार (आज) मनाई जा रही। दीपोत्सव के लिए बदरी-केदार को फूलों से सजाया गया है।
बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है, साथ ही गुलाब व अन्य फूलों से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई हैं। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव मनाएगी।


