उत्तराखंड

अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत समारोह

उत्तराखण्ड
28 दिसम्बर 2024
अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत समारोह
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद खटीमा में अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू का स्वागत समारोह आज निजी बैंकट हॉल में संपन्न हुआ मंडल अध्यक्ष जीवन धामी एवं विमल बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया पार्टी के सभी एग्जिट कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है वह पार्टी एवं जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे स्वागत समारोह को पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना गोपाल बोरा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विमल बिष्ट नगर अध्यक्ष धना भंडारी इंदिरा चंद सावित्री कन्याल किशोर जोशी भुवन जोशी चंद्र सिंह थापा गौरव नेगी वरुण अग्रवाल नगर महामंत्री मनोज वाधवा भुवन भट्ट जिला महामंत्री सतीश गोयल दिनेश अग्रवाल संजय पिलख्वाल पूर्व छात्र संग अध्यक्ष सतीश भट्ट पवन अग्रवाल दिल्लू राणा रविंद्र राणा गोकुल आली राजेश गुप्ता महेश राणा भवानी भंडारी मानस बत्रा किशन पाल गौरव नेगी गौरव अग्रवाल मस्जित प्रशासक कामिल खान अनवर अहमद इकबाल अहमद उपस्थित थे, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष किशोर जोशी ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *