उत्तराखंड

अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर कांग्रेस करेगी बड़ा आन्दोलन

उत्तराखण्ड
30 मार्च 2026
अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर कांग्रेस करेगी बड़ा आन्दोलन
काशीपुर । महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रामनगर रोड, रेलवे क्रॉसिंग स्थित अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ देगी। 10 वर्षों से भी अधिक समय से लंबित पड़े रामनगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने से जहां यातायात में भारी सुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वही आम जानता को भी भारी असुविधा हो रही है। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस विषय में अवगत कराया है। साथ ही उप जिलाधिकारी से वार्ता कर ओवर ब्रिज की निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इसके शीघ्र निर्माण की मांग की है। अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में लंबे समय से भाजपा के विधायक, सांसद एवं मेयर निर्वाचित है,बावजूद इसके बरसों से अधूरे पड़े ओवरब्रिज की किसी को कोई भी सुध नहीं है। कांग्रेस विकास की अनदेखी को सहन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *