अच्छी खबर – उत्तराखण्ड में पहली बर्फबारी शुरू
उत्तराखण्ड
2 जनवरी 2025
अच्छी खबर – उत्तराखण्ड में पहली बर्फबारी शुरू
चमोली। लंबे इंतजार के बाद नये साल के पहले ही दिन मौसम ने करवट बदली और चमोली जिले की नीती-मलारी घाटी के साथ ही बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी होने लगी।
इससे आने वाले एक-दो दिन में अच्छी बर्फबारी व वर्षा की उम्मीद जगी है। पर्यटक भी बर्फबारी के इंतजार में औली व नीती-मलारी घाटी में डेरा डाले हुए हैं। मौसम विभाग ने एक दो दिन में को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के 2,800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है।


