अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा महिला शिकायतों का किया गया त्वरित निस्तारण
उत्तराखण्ड
8 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा महिला शिकायतों का किया गया त्वरित निस्तारण
काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई। इस अवसर पर काशीपुर कोतवाली पर प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों/अन्य शिकायतों को पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा स्वयं सुना गया तथा मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें 2 मामलों में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करना है। पुलिस अधिकारियों द्वारा चयनित शिकायतों की समीक्षा करते हुए पीड़ित महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
जनपद पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की घटना होती है तो वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन नंबर 112/1090 तथा नजदीकी थाने के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


