हल्द्वानी बुलडोजर एक्शन – सड़क किनारे बनी दर्जनों कच्ची व पक्की दुकानों को ध्वस्त
उत्तराखण्ड
21 दिसम्बर 2025
हल्द्वानी बुलडोजर एक्शन – सड़क किनारे बनी दर्जनों कच्ची व पक्की दुकानों को ध्वस्त
हल्द्वानी। नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है. हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन ने आईटीआई और कार्यशाला सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान सड़क किनारे बनी दुकानों को ध्वस्त करते हुए रेहड़ी और ठेलों को कब्जे में लिया गया. नगर निगम की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा रहा.
शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. क्रियाशाला रोड और आईटीआई रोड किनारे लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच रहा. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बनी दर्जनों कच्ची व पक्की दुकानों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेलों को जब्त किया गया. प्रशासन के अनुसार आईटीआई के पास बनी कुछ दुकानों में अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी.
बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर टीम द्वारा ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. इस दौरान मौके पर मौजूद एमएनए परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को सुगम यातायात और सुरक्षित वातावरण मिल सके. गौरतलब है पूर्व में भी नगर निगम द्वारा सड़कों के किनारे से अतिक्रमण को हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जा रहा था


