उत्तराखंड

स्वामी जी के निधन से विश्नोई समाज में शोक की लहर

उत्तराखण्ड
17 अगस्त 2025
स्वामी जी के निधन से विश्नोई समाज में शोक की लहर
काशीपुर। विश्नोई समाज के महान संत पूज्य स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज का आज अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है । स्वामी जी के निधन से विश्नोई समाज में शोक की लहर दौड़ गयी। यह एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है ।
स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा । उनके आशीर्वाद और प्रेरणादायी कार्य सदैव स्मरणीय रहेगे । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्वामी जी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और समस्त श्रद्धालुओं इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *