सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तराखण्ड
20 सितम्बर 2025
सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। काशीपुर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानष् के उपलक्ष में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल, काशीपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर मे संस्थान के समस्त छात्रों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। एलडी भट्ट हॉस्पिटल से आए डॉ मनु पांडे एवं डॉ वरुण भारद्वाज ने रक्तदान शिविर की सराहना की। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने रक्तदान महादान का संदेश दिया। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताया। इस दौरान कॉलेज आफ नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी ने रक्तदान शिविर की सरहाना करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग श्रुति करार आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे साथ ही छात्रों में उत्साह देखने को मिला।


