लालकुआं से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन 10 जनवरी से
उत्तराखण्ड
4 जनवरी 2025
लालकुआं से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन 10 जनवरी से
लालकुआं। यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 10 जनवरी से 05074 लालकुआंदृबेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन को आरक्षण प्रणाली में भी सूचीबद्ध किया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन लालकुआं से शाम 5रू55 बजे बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 2625 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तीसरे दिन केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस आमतौर पर विशेष किराया वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की जाती है। लालकुआं से चलने वाली यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा तथा आगरा कैंट होकर बेंगलुरु जाएगी।


