उत्तराखंड

राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
9 सितम्बर 2025
राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
काशीपुर। काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार से NIIT Foundation के सहयोग से तीन दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री राजवर्धन सिंह द्वारा किया जा रहा है। शुभ्र के अवसर पर प्रधानाचार्य बीपी सिंह द्वारा बच्चों को डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। इस 3 दिवसीय वर्कशॉप से 1100 बच्चे प्रशिक्षित किए जाएंगे।
इस अवसर पर छात्रों को विस्तारपूर्वक यह बताया गया कि साइबर सुरक्षा क्या होती है और यह हमारे व्यक्तिगत जीवन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। साथ ही, साइबर क्राइम (Cyber Crime), साइबर वॉरफेयर (Cyber Warfare)
तथा फिशिंग अटैक (Phishing At-tack) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन विषयों को छात्रों की समझ को और गहरा बनाने के लिए लाइव उदाहरण और प्रैक्टिकल डेमो भी प्रस्तुत किए गए।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ ओपी सिंह, जितेश सुंद्रियाल, एचडी भट्ट, एसएस नेगी, राजीव यादव, मनोज रिखारी, मनमोहन, श्रीमती नेहा बोरा, वीरेंद्र धर्मशक्तू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *