उत्तराखंड

महिला मोर्चा भाजपा ने दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

उत्तराखण्ड
4 जनवरी 2025
महिला मोर्चा भाजपा ने दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला
काशीपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ आज महाराणा प्रताप चौक पर महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि काग्रेस द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से लगातार दिवंगत बेटी का अपमान किया जा रहा है। अंकिता प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, अग्रवाल सभा महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व प्रदेश पूर्व महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद बीना नेगी, राजकुमार यादव, चौधरी समरपाल, सुशील शर्मा, नैपी सेतिया, विजय बॉबी, बलकार सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *