मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में काशीपुर के युवक सहित 6 लोगों की मौत, 23 लोग सामान्य घायल
उत्तराखण्ड
27 जुलाई 2025
मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में काशीपुर के युवक सहित 6 लोगों की मौत, 23 लोग सामान्य घायल
देहरादून। आज सुबह हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई. इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 35 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन मौके पर हैं. मौके पर तेजी से राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं. अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. मामले में प्रशासन ने ताजा जानकारी साझा की है.
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है. 5 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं. 23 लोग सामान्य घायल है. 6 लोगों की घटना में मौत हुई हैं.
मृतकों की जानकारी
आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश.
विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश.
विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश.
विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड
वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश.
शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश.
घायलों का विवरण
इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत.
दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली.
शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश.
भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं.
अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार.
राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार.
अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार.
रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी.
विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश.
काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद.
अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार.
विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार.
निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली.
विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर.
अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश.
संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात.
दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर.
अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार.
मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश.
13 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है. बाकी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है.घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव का कार्य में लगी हुई हैं. पीएम मोदी, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है.