बनभूलपुरा क्षेत्र: सर्वे और पुनर्वास के लिए छह वार्डों में शिविर आयोजित
उत्तराखण्ड
20 मार्च 2026
बनभूलपुरा क्षेत्र: सर्वे और पुनर्वास के लिए छह वार्डों में शिविर आयोजित
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण से प्रभावित परिवारों के सर्वे और पुनर्वास के लिए 20 से 31 मार्च तक छह वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण की जद में आने वाले परिवारों के सर्वेक्षण और पुनर्वास मामले में पीएम आवास योजना की पात्रता जांचने के लिए आज शुक्रवार से बनभूलपुरा के छह वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों में क्षेत्र के प्रभावित पूर्व में बांटे गए फार्मों को जमा कर सकेंगे।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि 20 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। वार्ड संख्या 24 के लिए रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, 15 के लिए अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, वार्ड 25 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 26 के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 32 व 33 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और वार्ड 30 व 31 के लिए मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में कैंप लगाए जाएंगे


