प्रातःफेरी से पूरा वार्ड हुआ राममय – प्रातः वार्ड 28 में रोज निकाल रही प्रातःफेरी भक्तों का उमड रहा जनसैलाब
उत्तराखण्ड
15 जनवरी 2025
प्रातःफेरी से पूरा वार्ड हुआ राममय – प्रातः वार्ड 28 में रोज निकाल रही प्रातःफेरी भक्तों का उमड रहा जनसैलाब
काशीपुर। नगर के वार्ड नं0 28 में प्रातः रोजाना निकल रही। प्रातः फेरी जिसमें महिलायें बच्चे, युवा बढ़चढ़ का हिस्सा ले रहे है। श्री बाला जी मन्दिर से शुरू होकर पूरे वार्ड की गलियों से होकर गुजरती है। आगे-आगे महावीर बंजरग बली की ध्वजा पतका व पीछे राम धुन बजाते व भजन कीर्तन करते भक्तों की भीड़ आस्था की ऐसा सैलाब रोजाना देखने को मिल रहा है। प्रातः वासियों के उठते ही राम नाम कानों में पढ़ना एक अद्भुत भक्तिमय वातावरण बनाता है। प्रातः फेरी में बजने वाले भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, दीये जलाकर दिवाली मनाऊंगी, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, राम सियाराम सियाराम राम जय राम, रघुकुल सा घराना हो, चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो, आदि कर्णप्रिय भजनों पूरे वार्ड राम मय हो रहा है।
वहीं आज प्रातः रहमखानी में बांकेबिहारी मन्दिर के पास प्रातःफेरी का भक्तों ने फूलों से स्वागत किया और चाय वितरण की।


