उत्तराखंड

पीएम मोदी ने भव्य राम दरबार का भी किया पूजन-अर्चन, गूंजे जयघोष

उत्तराखण्ड
25 नवम्बर 2025
पीएम मोदी ने भव्य राम दरबार का भी किया पूजन-अर्चन, गूंजे जयघोष
अयोध्या। अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्साह हर तरफ नजर आया। सीएम योगी पीएम का स्वागत करने के लिए हैलीपेड पर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी का अयोध्या में स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर कतारें लगी रहीं। वहीं, चप्पे-चप्पे पर कड़ी चौकसी भी रही। अयोध्या राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए 7000 अतिथि पहुंचे । वहीं, मंदिरों में पीएम मोदी का पूजन अर्चन जारी है. पीएम मोदी रामलला का पूजन-अर्चन कर रहे हैं. चारों तरफ वैदिक मंत्रों के उद्घोष गूंज रहे हैं. पीएम मोदी के साथ पूजन संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज भगवा ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11.58 से दोपहर 12.30 बजे तक है. 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है इस वजह से इस मुहूर्त में ही पीएम ध्वजा फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *