नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम लोगों ने किये मंदिर जाकर भगवान के दर्शन
उत्तराखण्ड
27 अगस्त 2024
नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम लोगों ने किये मंदिर जाकर भगवान के दर्शन
काशीपुर। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही है। लोगोें शाम को व्रत खोले व मंदिरों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये। नगर मंदिरों में सजावट कर रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के बाद देर तक भजन कीर्तन चलते रहे। सोमवार की रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ। भव्य झांकी सजाई गई। मंशा देवी, गीता भवन, गंगेबाबा, बड़ा मन्दिर, हनुमान मन्दिर, नागनाथ मन्दिर, द्रोणासागर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, शीतला माता मंदिर, गायत्री मंदिर, बाला जी मंदिर में सुंदर झांकियां सजाई गईं। इस भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व सक्रिय रहकर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करते हैं। लूट व छिनतई के साथ ही किसी तरह के झगड़ा.फसाद की संभावना भी बनी रहती है। क्षेत्र के धर्मप्रेमी बुद्धिजीवियों की मांग है कि उक्त मंदिरों के आवागमन वाले मार्गों पर पुलिसए मुख्यतः महिला पुलिस की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि असमाजिक तत्व अपने मंसूबों को परवान न चढ़ा सकें।