नगर निगम द्वारा “स्ट्रीट वेंडर्स के मध्य वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन
उत्तराखण्ड
9 जनवरी 2025
नगर निगम द्वारा “स्ट्रीट वेंडर्स के मध्य वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे “वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह” के चौथे दिन “स्ट्रीट वेंडर्स के मध्य वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले स्ट्रीट फूड ठेलों/वेंडर्स के संचालकों एवं आमजन को खुले में जलाने (ओपन बर्निंग) से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों, इसके मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वायु के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
कार्यक्रम में माननीय श्री मनोज बिष्ट जी (सफाई निरीक्षक), स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री मनोज बिष्ट जी द्वारा पराली एवं कूड़ा-कचरा जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई।


