दुखद खबर – वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का निधन
उत्तराखण्ड
28 नवम्बर 20258
दुखद खबर – वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का निधन
काशीपुर। काशीपुर के भीष्मपिताम्ह कहे जाने वाले सांध्य दैनिक ‘दशानन’ के सम्पादक व उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध निझावन का आज आकस्मिक निधन हो गया। अलीगंज रोड स्थित फसियापुरा निवासी श्री निझावन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्री निझावन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा। श्री निझावन के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन व विभिन्न संगठनों तथा सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।


