चांदी की कीमतों में आया ऐतिहासिक भूचाल
उत्तराखण्ड
31 जनवरी 2026
चांदी की कीमतों में आया ऐतिहासिक भूचाल
सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 31 जनवरी 2026 को चांदी 1 लाख और सोना 33,000 से ज्यादा टूटा। जानें अचानक आई इस गिरावट के मायने।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट दिखी है। बाजार के जानकारों द्वारा जताया गया श्बुलबुला फूटनेश् का अनुमान सच साबित हुआ है। शुक्रवार का दिन कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक गिरावट का दिन रहा। जहां चांदी की कीमतों में एक ही दिन में ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में आया यह भूचाल ऐतिहासिक है।
एक दिन में गिरावट- 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को क्रैश होकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये सस्ती हो गई।
हाई लेवल से तबाही – गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था। उस हाई लेवल से तुलना करें तो महज 24 घंटों के भीतर चांदी 1,28,126 रुपये टूट चुकी है।
सोना भी औंधे मुंह गिरा – रू 33,000 का गोता
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की चमक भी पूरी तरह गायब हो गई है। 24 कैरेट सोने (24 ज्ञंतंज ळवसक) में भारी बिकवाली देखी गई।
ऽ
इंट्रा-डे क्रैश- 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये पर था, जो शुक्रवार को गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सोने में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये की भारी गिरावट आई।
ऽ
रिकॉर्ड हाई से गिरावट- अगर गुरुवार के लाइफ टाइम हाई (1,93,096 रुपये) से देखें, तो सोना अपने ऊपरी स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।


