उत्तराखंड

गंगा नदी उफान पर, गंगा शिव मूर्ति को छूकर बह रही

उत्तराखण्ड
5 अगस्त 2025
गंगा नदी उफान पर, गंगा शिव मूर्ति को छूकर बह रही
ऋषिकेश। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता दिखाई दे रहा है. पहाड़ों पर जहां लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं हो रही हैं, वहीं ऋषिकेश में गंगा नदी उफान पर है. गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पास पहुंच गया था, जिसकी वजह से ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट सहित कई घाट जलमग्न हो गए हैं. परमार्थ निकेतन का घाट भी पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहा है. गंगा शिव मूर्ति को छूकर बह रही है.

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. उत्तराखंड में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गंगा के अलावा तमाम बरसाती नदियों ने रौद्र रूप दिखा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे उत्तराखंड में भारी बारिश आफत बनकर बरसेगी. प्रशासन ने लोगों को बारिश के चलते पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से परहेज करने की सलाह दी है. उत्तराखंड में सड़कों पर आए मलबे को जेसीबी से हटाकर रास्ते खोलने के प्रयास प्रशासन करने में लगा है.
बारिश और बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्तरू ऋषिकेश के शिवाजी नगर, चंद्रेश्वर नगर, मनसा देवी सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है. लोग बमुश्किल जीवन यापन कर रहे हैं.

डूबा परमार्थ निकेतन का आरती घाटरू लगातार हो रही बारिश की वजह से विश्व प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन का आरती घाट पूरी तरह गंगा में समा गया है. गंगा की लहरें घाट पर बनी शिव की मूर्ति को छूकर बह रही हैं. आपको बता दें कि 2013 की आपदा के समय भी इसी तरह की तस्वीर सामने आई थी.

ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट भी बारिश की वजह से पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहा है. लोगों को स्नान करने से रोक दिया गया है. आरती भी तय स्थान से अलग जगह की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *