काशीपुर से नैनीताल-लोहाघाट बस सेवा शीघ्र
उत्तरखण्ड
31 मार्च 2026
काशीपुर से नैनीताल-लोहाघाट बस सेवा शीघ्र
काशीपुर। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। काशीपुर डिपो से जल्द ही नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए डिपो को भवाली डिपो से तीन छोटी बसें मिलेंगी। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बसों के आने के बाद जसपुर से नैनीताल के लिए भी बस सेवा बहाल होगी। जसपुर से नैनीताल के लिए बस सेवा चार-पांच साल पहले बंद हो गई थी। डिपो में अक्सर नैनीताल और लोहाघाट जाने वाली सवारियां आती हैं। बस न होने के कारण उन्हें अन्य वाहनों से जाना पड़ता था। नई बस सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।


