उत्तराखंड

काशीपुर रेलवे जंक्शन पर जल्द मिलेगी यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा

उत्तराखण्ड
23 अक्टूबर 2025
काशीपुर रेलवे जंक्शन पर जल्द मिलेगी यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा
काशीपुर। काशीपुर रेलवे जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में है। इससे बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेगी।

जंक्शन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। इसके तहत पुराने कक्षों को तोड़कर नया बनाने, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक शौचालय, प्रवेश-निकासी द्वार निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करते हैं। कई बार सीढ़ियां चढ़ने से बचने के लिए यात्री ट्रैक पर दौड़कर ट्रेन पकड़ते हैं। इससे कई बार यात्री ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो जाते हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के साथ ही बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने की योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में है। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि लिफ्ट लगाने का काम अंतिम दौर में है। स्टेशन पर यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *