काशीपुर में 5 से 10 तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
उत्तराखण्ड
4 दिसम्बर 2025
काशीपुर में 5 से 10 तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
काशीपुर। काशीपुर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड काशीपुर द्वारा सूचना जारी कर बताया कि 33/11 केवी उपसंस्थान 20 नं0 बाजपुर रोड, काशीपुर के अन्तर्गत नया 11 केवी टंाडा उज्जैन पोषक का निर्माण कार्य व उपकेन्द्र पक्काकोट, काशीपुर के अन्तर्गत स्थापित 10 एम0वी0ए0 परिवर्तक की क्षमता वृद्धि का 125 एम0वी0ए0 किया जाना प्रस्तावित है। अतः उक्त कार्य हेतु फीडर का शटडाउन निम्नानुसार प्रस्तावित है।
इस लिए 5, 6,10 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवास विकास, मेन बाजार, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, महेशपुरा जीत कालोनी पूर्व अथवा आंशिक रूप से बन्द रहेगी।
6 दिसम्बर 2025 को गौतमनगर, मुंशीराम, काजीबाग, कानूनगोयान, किला, थाना साबिक, पक्काकोट, लक्ष्मीपुरपट्टी, कविनगर में प्रातः 8 बजे रात्रि 8 बजे पूर्व अथवा आंशिक रूप से बन्द रहेगी।


