उत्तराखंड

काशीपुर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 9.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1200 रुपए नकद बरामद

आकिब अली – संवाददाता

उत्तराखण्ड
9 मार्च 2026
काशीपुर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 9.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1200 रुपए नकद बरामद
काशीपुर। नशा मुक्त बनाने की दिशा में काशीपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 9.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1200 रुपए नकद बरामद किए हैं. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

काशीपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उस समय की गई, जब टीम डिजाइन सेंटर के पास कविनगर की ओर जाने वाली गली में चेकिंग अभियान चला रही थी.

इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में रखी 9.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई. इसके अलावा आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1200 रुपए नकद भी बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज खान पुत्र सलीम खान निवासी वार्ड नंबर 9, रहमत शाह बाबा की मजार के पास, मोहल्ला अल्ली खां, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र लगभग 44 वर्ष बताई जा रही है.

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में मुकदमा एफआईआर नंबर 85/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाली काशीपुर के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी फिरोज खान के कब्जे से 9.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है.

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *