उत्तराखंड

करवाचौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी

उत्तराखण्ड
20 अक्टूबर 2024
करवाचौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी
काशीपुर। आज करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। इसमें महिलाएं सजती संवरती है। सात ही अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। काशीपुर में करवाचौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। सजने संवारने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं। बाजारों में भी खूब रौनक है। कपड़े की दुकान, मेकअप शॉप में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।

ब्यूटी पार्लर पहुंची महिलाओं ने बताया करवाचौथ का उनको बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार को बहुत अच्छे से मनाती हैं। पुरानी सब्जी मण्डी कुमारतनय सभा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका रितु ने बताया ब्यूटी पार्लर पर तीन-चार दिन से बहुत अच्छा काम है। महिलाएं सजने संवरने के लिए पहुंच रही हैं। आजकल महिलाओं में मेहंदी का क्रेज है। महिलाएं पूरे हाथों और पैरों में मेहंदी लगवा रही हैं। उन्होंने कहा यह महिलाओं का पसंदीदा त्योहार है। जिसमें महिलाएं हंसी-खुशी के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

बता दें त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। बाजारों में खरीदारी के लिऐ महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं सोने चांदी के आभूषण, कपड़े ,ब्यूटी पार्लर ,सहित अन्य सामान की खरीदारी में जुटी हैं। घर के लिए साथ सज्जा के सामान की भी मांग बढ़ गई है। सर्राफा बाजार में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है. जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

नीरज ठाकुर
यूके वार्ता – हिन्दी न्यूज बेवसाइट
कार्यालय – भारत प्रेस गली, डॉक्टर लेन, काशीपुर
मो0- 9837821378

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *