एस0 के0 अस्पताल में 27 को लगेगा फाइब्रोस्कैन कैम्प
उत्तराखण्ड
9 फरवरी 2026
एस0 के0 अस्पताल में 27 को लगेगा फाइब्रोस्कैन कैम्प
काशीपुर। एस0 के0 अस्पताल काशीपुर के एम0डी0 डा0 आसिफ ने बताया कि छः वर्षो से हम हॉस्पिटल में सुलभ व आधुनिक सुविधा अपने मरीजो ंको प्रदान कर रहे है। उन्होने बताया कि काशीपुर में 27 फरवरी को अस्पताल में फाइब्रोस्कैन कैम्प हॉस्पिटल में लगाया जा रहा है। जिसमें लीवर से जांच 3 हजार की जगह मात्र 600 रूपये में की जायेगी। इस जांच में लीवर में सूजन है या नहीं केे साथ लीवर की कई जांच की जाती है।

यह जांच दिल्ली से लीवर विशेषज्ञों की टीम द्वारा का जायेगी। कोई भी व्यक्ति एस0के0 अस्पताल, जसपुर मोड, बैलजुडी में आकर या नम्वर पर कॉल कर अपना नम्वर बुक करा सकता है।


