उत्तराखंड

एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित

उत्तराखण्ड
9 मार्च 2026
एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित
रूद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित किये गए है।
रिट याचिकाओं का तदनुसार निपटारा किया जाता है और याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए लागू प्रावधान में संशोधन हेतु जिला मजिस्ट्रेट, उधम सिंह नगर को अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी जाती है। यदि आज से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है, तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित करेंगे। मामले में निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हों) को भी सुना जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं की उपस्थिति में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर 07 मार्च 2026 को सुनवाई करते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु 14 मार्च 2026 तक अन्तिम अवसर दिया गाया। उन्होने बताया कि याचिकाकर्ता अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख 14 मार्च 2026 तक कलेक्ट्रेट उधमसिंह नगर के कक्ष संख्या-31 एजेए पटल पर जमा करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *