उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले

उत्तराखण्ड
8 फरवरी 2026

ऊधमसिंहनगर में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं.

इन पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

निरीक्षक नापु विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा नियुक्त किया गया है.

निरीक्षक नापु मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उपनिरीक्षक नापु उमेश कुमार, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद पर तैनात थे, उन्हें अब प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *