उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन
उत्तराखण्ड
14 जुलाई 2025
उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन
काशीपुर। नगर के सुभाषनगर में विश्नोई समाज की बैठक हुईं जिसमें उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन हुआ व ट्रस्ट के लोगो का लोकार्पण किया गया ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस ट्रस्ट के उद्देश्य समाज में समरसता व जीव रक्षा पर्यावरण के लिए कार्य करनाष्उत्तराखंड विश्नोई सभा सेवक दल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मिलकर विश्नोई समाज के हितों के लिए कार्य करेंगे। बैठक में मिठाई वितरण कर समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई दी साथ ही इस सावन माह के अवसर पर आवास विकास पार्क में 2-पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। बैठक में डा.सुरेन्द्र विश्नोई ,चरण सिंह विश्नोई ,विनीत विश्नोई , ओमप्रकाश विश्नोई ,संजीव विश्नोई ,पंकज विश्नोई बाजपुर से ,मनोज विश्नोई डा.राजेश विश्नोई ,विनय कुमार विश्नोई आदि विश्नोई समाज के व्यक्तियों के भागीदारी की।