उत्तराखंड

अल्का पाल काशीपुर कांग्रेस के लिए क्या संजीवनी साबित होगी ?

उत्तराखण्ड
14 नवम्बर 2025
अल्का पाल काशीपुर कांग्रेस के लिए क्या संजीवनी साबित होगी ?
काशीपुर। काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पर श्रीमती अलका पाल की ताजपोशी पर नगर में कांग्रेसी महिलाओं में खुशी की लहर उठी है। कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया है।

परन्तु इससे इतर नगर में उनके नगर अध्यक्ष बनने से कुछ कांग्रेसी नाराज नजर आ रहे है उन्हांेंने लगाता है कि उनको हाईकमान में पूछा नहीं । परन्तु कुछ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार का विरोध अनुशासनहीन है। कई दशक से काशीपुर कांग्रेस कोई करिश्मा नहीं दिखा पायी है। इसे देखते हुए कांग्रेस हाईकमान को नगर कांग्रेस को अल्का पाल के रूप में एक संजीवनी बूटी दी है।

अगर बात करे तो अल्का पाल का राजनीतिक रूप से अत्यंत सक्षम है और देशभर में काम करने का अनुभव रखती है उन्हे हाईकमान ने कई बार कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा सहित कई राज्यों में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए चुना है। अब हाईकमान ने उन्हे नगर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नगर के कमान उनके हाथों में सौंपी है क्योंकि एक तो वह अनुभवी महिला और साथ ही पिछड़ा वर्ग से आती है। उनके नगर अध्यक्ष बनने से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या हाईकमान का यह दांव नगर के लिए तरूप का इक्का साबित होता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *