उत्तराखंड

अब सभी की नजरें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव पर टिकी

उत्तराखण्ड
2 अगस्त 2025
अब सभी की नजरें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव पर टिकी
देहरादून । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक चरण पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव पर टिक गई हैं।
सभी 12 जिलों में इन पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण होने के बाद 15 अगस्त से पहले इन पदों का चुनाव हो सकता है।
शासन और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां तो इसी तरफ इशारा कर रही हैं।
अनंतिम आरक्षण तय है।
ब्लाक प्रमुख के 89 पदों के लिए जिलों में आरक्षण का निर्धारण पहले ही कर दिया गया था। अब शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए भी अनंतिम आरक्षण तय कर दिया है।
अब छह अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग को भी आरक्षण की अंतिम सूची मिलने का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार शासन और राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से प्रयास किया जा रहा है कि जिला पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों का चुनाव 15 अगस्त तक संपन्न करा लिया जाए। इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही है। छह अगस्त को जिपं अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की सूची मिलते ही आयोग इसी दिन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है।
ब्लाक प्रमुख पदों पर आरक्षण
श्रेणी, पदों की संख्या
अनुसूचित जनजाति महिला, 03
अनुसूचित जाति, 04
अनुसूचित जाति महिला, 12
अन्य पिछड़ा वर्ग, 01
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 05
सामान्य महिला, 28
अनारक्षित, 36

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *